Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM Sukhvinder Singh Sukhu ने Hamirpur में प्रदेश के पहले साइंस कॉलेज की घोषणा की, दिए ₹20 करोड़

    26 minutes from now

    2

    0

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान महाविद्यालय यहां लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से खोला जाएगा और इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां एक सरकारी महाविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि विज्ञान महाविद्यालय के लिए 80 कनाल (10 एकड़) भूमि चिह्नित की गई है। यहां जारी एक बयान के अनुसार, सुक्खू ने हमीरपुर में एलाइड एवं स्वास्थ्य सेवा महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की है।उन्होंने कहा कि जिले में 74 एकड़ क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान भी स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर को हिमाचल प्रदेश की ‘‘शिक्षा राजधानी’’ का दर्जा दिया गया है। हमीरपुर के विद्यार्थी देशभर में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।बयान के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के तहत 156 से अधिक विद्यालय खोले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhubaneswar Airport पर हंगामा करने वाली महिला पर FIR दर्ज, तकनीकी खराबी से रद्द हुई थी Kolkata Flight
    Next Article
    MP High Court ने प्री-पैक्ड व्हिस्की और रम पर FSSAI ban पर अंतरिम रोक लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment