Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी का बिठूर दौरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान:ड्रोन से होगी निगरानी, भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। जनसभा से लेकर पूरे बिठूर की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। सीएम की सुरक्षा में 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बिठूर स्टेडियम में हेलीपैड और सेफ हाउस समेत अन्य इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की कमान पांच डीसीपी, पांच एडीसीपी, 12 एसीपी और 30 इंस्पेक्टर संभालेंगे, जबकि 150 एलआईयू कर्मी सादी वर्दी में तैनात रहेंगे। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू सीएम योगी के दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। वहीं, कार्यक्रम में आने वाली बसों, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सबसे पहले वह वाल्मीकि आश्रम जाएंगे और करीब 30 मिनट तक वहां रहेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे नानाराव पार्क में जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक रुककर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करेंगे। इन रास्तों से गुजरेंगे भारी वाहन बिठूर तिराहा, कल्याणपुर, सिंहपुर चौराहा और गंगाबैराज की ओर से आने वाले वाहन: ये भारी वाहन यश कोठारी चौराहे से बिठूर और चुंगी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें यश कोठारी चौराहा, ब्लू बर्ड तिराहा और मंधना के रास्ते अपने गंतव्य तक जाना होगा। मंधना की ओर से आने वाले वाहन: इन्हें चुंगी चौराहा और बिठूर की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। ये वाहन ब्लू बर्ड तिराहे से यश कोठारी चौराहा होकर गंगाबैराज या बिठूर तिराहा और कल्याणपुर की ओर जा सकेंगे। कन्नौज, बिल्हौर और चौबेपुर की ओर से आने वाले वाहन: ये भारी वाहन शनि चौराहे से बिठूर नहीं जा सकेंगे। इन्हें चौबेपुर अंडरपास और मंधना के रास्ते जाना होगा। उन्नाव के परियर गंगापुल से आने वाले वाहन: इन्हें बिठूर कस्बे में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन वाहनों को उन्नाव की ओर से ही डायवर्ट किया जाएगा। यहां होगी वाहनों की पार्किंग वीआईपी और अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग के लिए महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पास, बनी सिंह हॉस्पिटल परिसर, आरोहम वृद्धाश्रम परिसर और बिठूर स्टेडियम के पीछे व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाली बसों, कारों और दोपहिया वाहनों के लिए शताब्दी विहार में चौबेपुर रोड व परियर रोड, शनिदेव चौराहा, चुंगी चौराहा, चुंगी चौराहे से गुरुकुल आश्रम तक मंधना रोड के दोनों ओर, जयंती पैलेस (रमेल नगर) और जानकी चढ़इया के पास खाली मैदान में पार्किंग निर्धारित की गई है। परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और यातायात नियमों का ध्यान रखने की अपील की है। रास्ते से जुड़ी जानकारी या किसी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन 9305104387 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में कार ने 15 लोगों को रौंदा,5 की मौत:इनमें 3 लड़कियां, गुस्साए घर वालों ने ड्राइवर समेत 4 को जमकर पीटा
    Next Article
    यूपी में आज छुट्‌टी- योगी का ऐलान:सरकार 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी, CM कानपुर में रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment