Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Congress नेता Jairam Ramesh बोले, PM2.5 मानक अद्यतन करें और NCAP में सुधार हो

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस ने राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों (एनएएक्यूएस) को अद्यतन करने की जरूरत पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि पीएम2.5 के सुरक्षित स्तरों में बदलाव किया जाना चाहिए और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में भी तत्काल सुधार होना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की चर्चा के बीच देश के कुछ अन्य शहरों में सार्वजनिक स्वास्थ्य का संकट इससे भी गंभीर है। उन्होंने सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की हाल में प्रकाशित विस्तृत रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अक्टूबर 2026 के दौरान मासिक औसत पीएम2.5 सांद्रता के आधार पर देश के तीन सबसे प्रदूषित शहर उत्तर प्रदेश में रहे।इनमें बागपत जिले का बड़ौत, गाजियाबाद जिले का खोड़ा और अमरोहा जिले का गजरौला शामिल हैं। रमेश ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के 13, हरियाणा के 11, गुजरात के तीन तथा मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के दो-दो शहरों में पीएम2.5 का 24 घंटे का औसत स्तर राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक से अधिक रहा।’’ उनका कहना है कि राष्ट्रीय मानक भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से तय सुरक्षित स्तर से चार गुना अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘करीब आठ साल पहले शुरू किए गए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में तत्काल सुधार की जरूरत है और इसे केवल सड़कों की धूल कम करने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया कि कार्यक्रम के तहत उद्योगों, बिजली उत्पादन और आवासीय क्षेत्रों से होने वाले उत्सर्जन पर नियंत्रण, सीधे उत्सर्जित होने वाले कणों को कम करने तथा द्वितीयक पीएम2.5 के निर्माण के लिए जिम्मेदार गैसीय प्रदूषकों पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।इसके साथ ही वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘एयरशेड’ आधारित दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘एयरशेड’ आधारित दृष्टिकोण एक वैज्ञानिक और क्षेत्रीय रणनीति है, जो साझा भौगोलिक और वायुमंडलीय क्षेत्र को एक इकाई मानकर प्रदूषण नियंत्रण का काम करती है। रमेश ने कहा कि राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक आखिरी बार नवंबर 2009 में अधिसूचित किए गए थे।उस समय इन्हें काफी प्रगतिशील माना गया था, लेकिन अब विशेष रूप से पीएम2.5 की सांद्रता के सुरक्षित स्तरों के संदर्भ में इन्हें अद्यतन करने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण
    Next Article
    झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को खारिज किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment