Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSA के हॉस्टलों में होगी छापेमारी, तीन कमेटियां बनी:दो छात्र गुटों में संघर्ष की जांच रिपोर्ट वीसी को सौंपी गई, छात्र चिंहित

    3 hours ago

    1

    0

    चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शनिवार देर रात दो छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष में बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अब हास्टलों में छापेमारी करेगा। यह छापेमारी खुफिया एजेंसियों की तर्ज पर होगी। इस काम के लिए तीन कमेटी गठित की गई हैं। तीनों कमेटियों में डीन, प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफसरों को रखा गया है। यह कमेटियां हास्टल में औचक निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान हास्टल की गड़बड़ियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके अलावा मौके पर बाहरी छात्र मिलने या छात्र द्वारा कोई गलत काम करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस औचक निरीक्षण का समय, तारीख और हास्टल को चंद मिनट पहले डीएसडब्ल्यू डॉ. मुकेश श्रीवास्तव बताएंगे। जांच रिपोर्ट वीसी को सौंपी गई छात्रों के बीच हुए संघर्ष में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) व पीएचडी के स्टूडेंट्स को डीएसडब्ल्यू आफिस में बुलाकर जांच की गई है। मामले की जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त व वीसी के विजयेंद्र पंडियन को सौंप दी गई है। मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर छात्रों पर कार्रवाई होना तय है। इसके साथ ही घटना के समय हास्टल के वार्डन का मौके पर न होना भी एक सवाल है। इस आधार पर तीनों हास्टल (शेखर, वरुणा व डॉ. एपीजे कलाम) के वार्डन पर भी कार्रवाई हो सकती है। विवि प्रशासन को मिले इनपुट घटना के बाद से हास्टल में सख्ती बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि सीएसए के हास्टलों में बाहरी छात्रों के आने व अन्य गड़बड़ियों की सूचनाएं विवि प्रशासन को मिली हैं। आशंका है कि घटना वाले दिन भी कुछ बाहरी लड़के थे। घटना में शामिल कुछ छात्रों को चिंहित भी कर लिया गया है। विवि के सूत्र बताते हैं कि मामले में कुछ छात्रों पर कार्रवाई होना तय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    93,902 लोगों ने नान मैपिंग के लिए आवेदन किया:निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में कपिलवस्तु-बांसी में सर्वाधिक सक्रियता
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्रयागराज में एक और परिवाद दाखिल:आशुतोष महाराज ने लगाए हमला, हत्या की कोशिश के आरोप, कोर्ट से नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment