Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूलों से तैयार किया आर्टिफिशियल मिर्च व बनारसी पान:वाराणसी में 2 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, 2 हजार से ज्यादा वेरायटी के फूल-सब्जियां आकर्षक का केंद्र

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के कंपनी बाग में आज शुक्रवार से 2 दिवसीय मंडलीय शाकभाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी की शुरूआत हुई।रंग बिरंगे फूलों की महक यहां आने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। पूरे प्रदर्शनी में 2 हजार से ज्यादा देशी -विदेशी वेराइटी के फूल यहां लगाए गए हैं। पहले तीन तस्वीरों में देखिए फूलों की प्रदर्शनी कलाकारी कुछ इस तरह की दिखी कि रंग बिरंगी फूलों से यहां आर्टिफिशियल मिर्चा, बनारसी पान, बनारसी आम, करौंदा यहां तक कि इन्हीं फूलों से भव्य रूप के हाथी, हिरन जैसी आकृति तैयार किये गए हैं। पूरे कैंपस को फूलों से बहुत ही भव्य रूप से सजाया गया है। इस प्रदर्शनी में अलग अलग वेरायटी की सब्जियां व फल भी लगाए गए हैं। फूलों के साथ एक सेल्फी तो बनती है... इस आकर्षक प्रदर्शनी में लोग परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। लोग इन फूलों के साथ सेल्फी भी लेते दिख रहे हैं। यहां आईं सरिता सिंह बताती हैं, हमने पहली बार यह इस तरह की फूलों की प्रदर्शनी देखी है, वाकई यह अद्भुत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU छात्रों ने बिठूर में लगाया स्वास्थ्य शिविर:200 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क इलाज और परामर्श
    Next Article
    मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान सीएम योगी से मिले:क्षेत्र की सड़क, बिजली और पुल समस्याओं पर चर्चा, मिला आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment