Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में पहुंचे बाहरी युवक, फैकल्टी से की अभद्रता:कार पर हाथ मारा, बोले क्या कर लोगे...कौन सी धारा लगवाओगे

    18 hours ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) कैंपस के नम्रता मार्ग में मंगलवार दोपहर बाहरी से आए 10-15 युवकों ने एक फैकल्टी के साथ अभद्रता की। अपनी कार से जा रहे यूआईईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद की कार पर युवकों ने हाथ मार दिया। फैकल्टी ने जब हाथ मारने की बात की तो युवक बोले की कौन सा गाड़ी में स्क्रेच आ गया ? कौन सी धारा में जेल भिजवा दोंगे। देखते देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर चीफ प्राक्टर व पुलिस आ गई। काफी देर चले विवाद के बाहरी छात्रों को कैंपस के बाहर किया गया। बाहरी युवकों को बुलाने में स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट के दो छात्रों का नाम सामने आया है। गुट बनाकर घुम रहे थे मंगलवार दोपहर नम्रता मार्ग के पास एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले कुछ छात्र गुट बनाकर घुम रहे थे। इसी दौरान छात्रों ने वहां से गुजर रहे असिस्टेंट प्रोफेसर आनंद गुप्ता की गाड़ी पर हाथ मार दिया। जब प्रोफेसर ने गाड़ी रोककर छात्रों से पूछताछ की, तो छात्रों ने उलटा जवाब देते हुए कहा कुछ डैमेज तो हुआ नहीं है, कंप्लेंट करनी है तो कर दो। आईकार्ड मांगा तो बोले दीदी पढ़ती हैं ​मामला बढ़ता देख मौके पर पुलिस और यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर शशिकांत मौके पर पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर ने जब आईकार्ड दिखाने को कहा, तो छात्र बहानेबाजी पर उतर आए। छात्रों का कहना था कि यहां हमारी दीदी पढ़ती हैं, हम तो बस उनसे मिलने आए थे। युवकों को डांट डपटकर कैंपस से बाहर निकाला गया। घटना के बाद विवि के प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य व मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। वहीं, कैंपस के छात्रों से पूछताछ भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IGRS निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक जरूरी:सीतापुर में कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटलों में मिली खामियां
    Next Article
    फर्जी GST फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी:229.50 लाख रुपये की अवैध आइटीसी क्लेम का खुलासा, 4 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment