Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. बृजेश महादेव को ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026:जयपुर में 5 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र के बेसिक शिक्षा विभाग के नवाचारी शिक्षक और समाजसेवी डॉ. बृजेश कुमार सिंह "महादेव" को ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026 के लिए चुना गया है। उन्हें यह सम्मान 5 अप्रैल 2026 को जयपुर में भव्य फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्लोबल डायमंड आइकन अवॉर्ड एवं अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा। फाउंडेशन की निदेशक डॉ. निशा माथुर और संस्थापक शैलेंद्र माथुर ने ईमेल के माध्यम से डॉ. बृजेश महादेव के चयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में देश-विदेश के कई विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद् और मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। सोनभद्र जनपद के निवासी डॉ. बृजेश महादेव वर्तमान में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां में सहायक अध्यापक और ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है। डॉ. बृजेश महादेव एक प्रख्यात शिक्षाविद्, समाजसेवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनकी शैक्षणिक रुचि शोध, नवाचार और समाजोपयोगी ज्ञान के विकास पर केंद्रित रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान केवल कक्षा शिक्षण तक सीमित न रहकर शैक्षिक संस्थानों के विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण उत्थान तक विस्तृत है। उन्हें एशियन एजुकेशन अवॉर्ड, नेशनल बिल्डर्स अवॉर्ड और राज्य आईसीटी अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। वे एक सक्रिय स्काउट मास्टर के रूप में भी विशिष्ट सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने समाज के शैक्षिक और बौद्धिक विकास के लिए एक दर्जन से अधिक विद्यालयों एवं पुस्तकालयों की स्थापना और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त, उनके द्वारा एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन और प्रकाशन भी किया गया है, जो शिक्षा, समाज और विचार-जगत में उपयोगी सिद्ध हो रही हैं। डॉ. बृजेश महादेव का व्यक्तित्व सरल, कर्मठ और प्रेरणादायक है। उनका मानना है कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। वे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भी हैं। उनका जीवन शिक्षा, सेवा और संस्कारों के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पत्नी से पेंट के पैसे लेकर खाई सल्फॉस:भतीजा बोला-शराब की लत में सबकुछ बर्बाद कर लिया, नशे में ही उठाया आत्मघाती कदम
    Next Article
    प्रयागराज में सिपाही ने यमुना पुल से लगाई छलांग:आत्महत्या की कोशिश, जल पुलिस ने बचाया; घरेलू कलह से परेशान था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment