Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सिपाही ने यमुना पुल से लगाई छलांग:आत्महत्या की कोशिश, जल पुलिस ने बचाया; घरेलू कलह से परेशान था

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी नए यमुना पुल से शनिवार को एक सिपाही ने खुदकुशी करने की नीयत से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात रहे जल पुलिस के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू कर सिपाही को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। इसके बाद उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। पारिवारिक कलह के कारण उठाया कदम मूल रूप से महोबा के रहने वाले कुशल द्विवेदी नैनी के पीएसी कॉलोनी में किराए काक़मरा लेकर रहते है। परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका तिवारी और मां के साथ भाई रहते है। कुशल की तैनाती मुट्ठीगंज थाने में है। वह इन दिनों ट्रैफिक विभाग की ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन में भेजे गए है। बताया जा रहा है कि कुशल पहले थाने के पास ही किराए का कमरा लेकर अकेले रहता था। बाद में परिवार आने के बाद कमरे को बल्ड दिया था। परिवार में आए दिन पत्नी से किसी कारण विवाद होता था। जिससे परेशान होकर शनिवार को कुशल नए यमुना पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। इस घटना के बढ़ पुल पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। नीचे नदी में ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस ने तत्काल कांस्टेबल द्विवेदी को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद, उन्हें मुठीगंज थाने के एसआई कुंदन लाल और एसआई विकास चौधरी को सौंपा गया। 112 नंबर की गाड़ी से उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी मुट्ठीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले ही ट्रैफिक ट्रेनिंग के लिए पुलिस लाइन कुशल को भेजा गया है। परिवार में पत्नी प्रियंका तिवारी से कुछ विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। घटना को जानकारी होने पर घरवालों को सूचना कर दी गई है। फिलहाल अब उसकी हालत में सुधार है। इस घटना को लेकर नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम को कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. बृजेश महादेव को ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवॉर्ड 2026:जयपुर में 5 अप्रैल को किया जाएगा सम्मानित
    Next Article
    भदोही में सड़क निर्माण में बिजली पोल की बाधा:34 करोड़ की लागत से बन रही 12 किमी सड़क का काम रुका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment