Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. के बेटे की सड़क हादसे में मौत:संतकबीरनगर में बुलेट अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, दोस्त घायल

    7 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरशद हुसैन के बेटे मोहम्मद अनस की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में उनका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। यह घटना देर रात गगैईचा-दसावा मार्ग पर घटित हुई। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अनस अपने एक दोस्त के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे। गंगैचा कब्रिस्तान मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अनस को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने मोहम्मद अनस को मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अनस इंटरमीडिएट के छात्र थे। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक है। हादसे में घायल हुए उनके दोस्त का इलाज अस्पताल में जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में युवक का सुसाइड:घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने सुबूत जुटाए
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार:आजमगढ़ में बाराती की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर; सुलतानपुर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment