Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार:आजमगढ़ में बाराती की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर; सुलतानपुर लौट रहे थे

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक को तेज रफ्तार कार ने पीछे टकर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल कार सवार की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने थाना में तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देखें 3 तस्वीरें… घायल कार सवार ने फोन करके बुलाया एम्बुलेंस यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट संख्या 197 पर शनिवार की सुबह तीन बजे हुआ है। मृतक की पहचान सुलतानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर सराय भीखम निवासी रजत कुमार मिश्र (25) पुत्र घनश्याम मिश्र के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान कार चालक विकास शुक्ला, हर्षित कुमार मिश्रा (23) और प्रभांशु सिंह (22) के रूप में हुई है। कार चालक विकास शुक्ला ने बताया कि आगे चल रहा ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में कार में आगे बैठे रजत कुमार मिश्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार हर्षित कुमार मिश्रा ने डॉयल-108 को हादसे की सूचना देकर मदद मांगा। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को अहरौला सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। बता दें कि कार सवार गांव से ही बारात लेकर दोहरीघाट आए थे। रात में खाना खाकर अपने घर सुलतानपुर लौट रहे थे। मृतक रजत कुमार मिश्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। परिवार में एक बड़ी बहन भी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने अहरौला थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. के बेटे की सड़क हादसे में मौत:संतकबीरनगर में बुलेट अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, दोस्त घायल
    Next Article
    जर्मनी से फिरोजाबाद आई बारात:गुस्ताव ने खुशी के नाम की मेंहदी लगाई, सात फेरे लिए; शादी नें चार ट्रांसलेटर भी आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment