Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र बलिया पहुंचे:बैरिया में लूटपाट-मारपीट स्थल का निरीक्षण किया, शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का डेरा) में हुई लूटपाट और मारपीट की घटना स्थल का निरीक्षण किया। यह घटना मोतीलाल गोड़ के घर 8/9 फरवरी की रात हुई थी। मंगलवार देर रात पहुंचे डीआईजी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए। देखें, 5 तस्वीरें… गौरतलब है कि 8 और 9 फरवरी की दरमियानी रात को चोरों ने बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा मुज के डेरा निवासी मोतीलाल गोंड़ के घर में न केवल चोरी की घटना को अंजाम दिया, बल्कि परिजनों के साथ मारपीट भी की। हथियारबंद बदमाशों ने लगभग एक घंटे तक घर में लूटपाट की। उन्होंने परिवार की बड़ी बहू बिंदु देवी और छोटी बहू खुशबू देवी के कमरों में रखे बक्से और अटैची खोलकर सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और बर्तन लूट लिए। बदमाशों ने मोतीलाल की पत्नी बंशी देवी की पिटाई की और उनकी नाक से नथुनी भी उतरवा ली। बड़ी बहू बिंदु देवी को भी पीटा गया। परिजनों के अनुसार, पांच से छह बदमाश तमंचा, चाकू और दाव लेकर चारदीवारी फांदकर घर में घुसे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवंश आश्रय स्थलों में लापरवाही पर जिम्मेदार होंगे दंडित:डीएम के निर्देश पर 21 बिंदुओं पर हुई जांच, मिली खामियां
    Next Article
    अकबरपुर में डिजिटल लाइब्रेरी को मंजूरी:शासन ने 50 लाख रुपये आवंटित किए, याकूबपुर कटारिया में बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment