Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम-एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया:बंदियों को स्वच्छ वातावरण, निर्धारित सुविधाएं देने के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था समेत परिसर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने कारागार में सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने बंदियों के रहने की स्थिति, साफ-सफाई, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नियमित निगरानी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। जेल परिसर में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी और अन्य सुरक्षा इंतजामों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। बंदियों की समस्याओं का समय से हो समाधान डीएम ने निर्देश दिए कि बंदियों से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। शासन की ओर से निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक समेत कारागार के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने किया संगठन का विस्तार:गुन्नौर में कई किसानों को सौंपी नई जिम्मेदारियां
    Next Article
    डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक:विकास भवन सभागार में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment