Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक:विकास भवन सभागार में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करना था। बैठक का संयोजन उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर मेरठ, अरुण कुमार पाण्डेय ने किया। इसमें कुल 43 समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें से 10 समस्याओं का निस्तारण तत्काल व्यापारी हित में किया गया। शेष लंबित समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण, सहायक नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चीफ इंजीनियर पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, चीफ इंजीनियर नगर निगम, सीओ सिविल लाइन, सीओ ब्रह्मपुरी सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी और विभिन्न व्यापार बंधु एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम-एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया:बंदियों को स्वच्छ वातावरण, निर्धारित सुविधाएं देने के निर्देश
    Next Article
    मुफ्त बस सेवा के लिए घंटों इंतजार, फर्श पर सफर:कानपुर में रक्षाबंधन पर महिलाओं को हुई भारी परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment