Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने एएनएम का 6 महीने का रोका वेतन:सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को नोटिस, लापरवाही मिलने पर दी हिदायत

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने बुधवार दोपहर विकास खंड कमसण्डा के प्राथमिक विद्यालय देवीपुर में संचालित वीएचएसएनडी सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और अभिलेखों में गंभीर लापरवाही मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने एएनएम स्नेहलता का छह माह का वेतन रोकने और उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एएनएम स्नेहलता से वार्ता कर एचआरपी ट्रैकिंग रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में कई त्रुटियां मिलने के साथ दवाओं का रखरखाव भी सही ढंग से नहीं पाया गया। अन्य अभिलेखों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। एक गर्भवती महिला की बुकलेट की जांच में टीकाकरण अधूरा मिलने पर डीएम ने कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूप श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि एएनएम के खिलाफ तत्काल अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमला देवी द्वारा रखे गए रजिस्टरों में भी कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वीएचएसएनडी सत्र की निगरानी में लापरवाही और आईस बॉक्स की स्थिति खराब पाए जाने पर सुपरवाइजर को भी नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में गर्म पानी से किशोरी गंभीर रूप से झुलसी:किचन में कटोरा गिरने से हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    उन्नाव में दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में लूट:दुकानदार पर सूजे से हमला, नकदी और चांदी के जेवरात लेकर 4 बदमाश फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment