Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने देखी एसआई भर्ती परीक्षा की तैयारियां:14-15 मार्च को 12 केंद्रों पर 18240 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज जिले में 14 और 15 मार्च को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस (उप-निरीक्षक) भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में जिले के 12 केंद्रों पर कुल 18240 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के नेतृत्व में परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने शहर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज और जीएसवीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की ताकीद की गई। उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा चार पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित जिला पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित परीक्षा केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में यूपी-112 को मिलीं 16 नई स्कॉर्पियो पीआरवी:एसपी ने थानों के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article
    गोंडा पहुंची आप पार्टी महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव:गैस को लेकर सरकार पर साधा निशाना, घर-घर केजरीवाल के काम की जानकारी देने का जिम्मा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment