Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेफ बच्चों ने पर्यावरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा:ग्रीन रिवाइव की दूसरी वर्षगांठ पर कानपुर में हुआ आयोजन

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 'ग्रीन रिवाइव' संस्था ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पर्यावरण संरक्षण और अपसाइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। साकेत नगर स्थित डेफ एंड एनविजन स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रवण बाधित बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसका उद्देश्य सतत जीवनशैली, कचरे के पुनः उपयोग और धरती को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यह कार्यक्रम शनिवार की सुबह 11 बजे आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से श्रवण बाधित बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्था का लक्ष्य दैनिक जीवन में छोटे बदलावों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने और वस्तुओं के पुनः उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही, कचरे को कम करने और वस्तुओं के पुनः उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर भूमिका भारती के सीईओ राकेश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में नेहा धुआ, अदिति शुक्ला, नितेश सचान, नेहा कटियार, स्मृति मिश्रा, निकुंज बाजपेई, शालिनी बाजपेई और उद्देश्य सचान शामिल थे। ग्रीन रिवाइव की संस्थापक नेहा श्रीवास्तव के नेतृत्व में संस्था लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थान बर्तन बैंक और गाइडेंस इंडिया के प्रतिनिधि नीत जायसवाल और सौरव बनर्जी भी उपस्थित रहे। नेहा श्रीवास्तव ने बताया पिछले साल वह कानपुर के विभिन्न घाटों पर घूमने निकले थी जहां पर उन्हें भारी मात्र में वस्त्र दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जगह जगह अपसाइक्लिंग कर रहीं हैं और आगे भी इस तरह से अभियान चलाती रहेंगी। कार्यक्रम के आयोजन में प्रियम दीक्षित, स्मृति मिश्रा, आकाश कुमार, श्रुति सिंह, आयुष श्रीवास्तव और हिमांशु श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल भावना मिश्रा के साथ स्टाफ और छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में नहर में डूबी दो बहनों के शव मिले:तीसरे दिन 12 किमी दूर मिले, 3 घंटे बाद तीसरी बच्ची का शव भी मिला
    Next Article
    जालौन में सिपाही मीनाक्षी शर्मा की डिफॉल्ट बेल खारिज:इंस्पेक्टर अरुण राय हत्याकांड में कोर्ट सख्त, 5 दिसंबर को हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment