Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डकैत खाने में मुर्गा देख नाराज, महिला को जमकर पीटा:बोले- हरी सब्जी खाया करो; बदायूं में 7 लाख के गहने, 50 हजार कैश ले गए

    15 hours ago

    1

    0

    बदायूं में कच्छा-बनिया गैंग ने एक किसान के घर में डकैती डाली है। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे बारी-बारी से 7 डकैत किसान के घर में दाखिल हुए। उन्होंने परिवार की एक महिला से पूछा- खाने में क्या है? महिला ने बताया- मुर्गा बना है। यह सुनते ही डकैत भड़क गए। 'हरी सब्जी खाया करो' कहते हुए महिला को जमकर पीटा। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। महिलाओं से उनके जेवर उतरवाए। अलमारी में रखा करीब 4 तोला सोना, चांदी के जेवरात और 50 हजार कैश लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। बुधवार सुबह घर के बाहर खेत में बीयर के कैन और डिस्पोजल गिलास मिले। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले शराब पी और फिर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि बदमाशों ने घर की बहू को सिर्फ इस बात पर पीटा कि घर में हरी सब्जी की जगह मुर्गा बनाया गया था। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला का है। अब पढ़िए पूरा मामला… दीवार फांदकर एक डकैत अंदर घुसा, गेट खोलकर साथियों को बुलाया इस्लामनगर थाना क्षेत्र का मोहल्ला हाता घनी आबादी का है। यहां रहने वाले नजाकत खेती-किसानी के साथ पशुओं का दूध बेचने का काम करते हैं। नजाकत के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 1:30 बजे एक बदमाश घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा। उसने मुख्य गेट खोल दिया। इसके बाद उसके 6 साथी भी घर में दाखिल हो गए। आहट होने पर नजाकत और उनकी पत्नी मिसकी की आंख खुल गई। आरोप है कि दो बदमाशों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया, जबकि अन्य बदमाशों ने तमंचे तानकर पूरे परिवार को चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद नजाकत, उनकी पत्नी मिसकी, बहू फिजा और बेटी के साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने परिवार को करीब आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाश महिलाओं के पहने हुए जेवर उतरवा ले गए। वहीं, घर के अंदर रखे बक्से और अलमारी खंगालकर कपड़े और सामान बिखेर दिया। बदमाश करीब 50 हजार रुपए कैश भी लूट ले गए। खाने में मुर्गा बनाया था, इसलिए मुझे पीटा नजाकत की बहू फिजा ने बताया, बदमाशों ने घर में घुसने के बाद खाना मांगा। जब उन्हें बताया गया कि घर में मुर्गा बना है, तो वे नाराज हो गए। बदमाश कहने लगे कि तुम लोग मुर्गा खाते हो, हरी सब्जी नहीं खाते। उन्होंने कहा कि अगर खाना है तो किचन में रखा है। फिजा का आरोप है कि बदमाशों ने कहा कि तुम्हारे ससुर ने खाना देने से मना किया, इसलिए तुम इतनी पिटी हो। रात 2 बजे भागे बदमाश, पुलिस ने शुरू की कांबिंग करीब 2 बजे बदमाशों के फरार होने के बाद परिवार ने शोर मचाया, तब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी करीब 10 मिनट में पहुंची, जबकि थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में कांबिंग की। घायल दंपति को जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार सुबह एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में एसएसपी अंकिता शर्मा भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया- डकैती के खुलासे के लिए छह टीमें गठित की गई हैं । शुरुआती जांच में बदमाशों की संख्या चार सामने आ रही है, जबकि पीड़ित परिवार सात बदमाश होने का दावा कर रहा है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी में भीषण गर्मी, पारा 49°C पहुंचने के आसार, बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म, 14 शहरों में स्कूल बंद यूपी बीते 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव लखनऊ पहुंचे:प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अपर्णा और परिजनों को ढांढस बंधाया
    Next Article
    सास की चिता सजा रहे दामाद को खा गया मगरमच्छ:गोंडा में ससुर बोले- कौन जान देने के लिए नदी में कूदता; नोएडा से आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment