Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव लखनऊ पहुंचे:प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि, अपर्णा और परिजनों को ढांढस बंधाया

    8 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लखनऊ पहुंचे। वे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर गए। उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। देखिए 4 तस्वीरें… परिवार को बंधाया ढांढस, जताई संवेदना मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम करीब 6 बजे अपर्णा यादव के घर पहुंचे। अपर्णा यादव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। मोहन यादव ने अपर्णा यादव के घर से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश से चलकर शोक संवेदना व्यक्त करने आया हूं। हमारी बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि प्रतीक यादव को मोक्ष प्रदान करें। बाबा महाकाल सब पर कृपा करें। ओम शांति। दरअसल, 13 मई को लखनऊ के सिविल अस्पताल में प्रतीक यादव का निधन हो गया था। सुबह करीब 7 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ------------------ यह खबर भी पढ़िए… अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन:फेफड़े में खून का थक्का जमने से कार्डिएक अरेस्ट आया; आज लखनऊ में अंतिम संस्कार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन के जोड़े में लड़की का बुलेट पर डांस:मुरादाबाद में फिल्मी गानों पर रील बनाईं, लोग देखकर मुस्कुराए
    Next Article
    डकैत खाने में मुर्गा देख नाराज, महिला को जमकर पीटा:बोले- हरी सब्जी खाया करो; बदायूं में 7 लाख के गहने, 50 हजार कैश ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment