Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर पत्नी बोली- रेडियोलॉजिस्ट पति ने दूसरी शादी की:बीमार बेटे को छोड़ नई जिंदगी बसा ली, बरेली में फ्लैट पहुंचकर जमकर हंगामा किया

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कमल नयन गांगेय पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है। यह आरोप उनकी पत्नी डॉ. खुशबू शर्मा ने लगाया है। उनका कहना है कि शादी में उनके परिवार ने करीब 1.10 करोड़ रुपए खर्च किए थे। पति की पीजी की पढ़ाई के लिए भी मदद की थी। बेटे के जन्म के बाद, जब पता चला कि उसे एक दुर्लभ बीमारी है, तभी से पति का व्यवहार बदल गया। इसके बाद मारपीट शुरू हुई और तलाक का दबाव बनाया जाने लगा। मंगलवार को डॉ. खुशबू को जानकारी मिली कि उनके पति नंदी हाइट्स सोसाइटी में दूसरी पत्नी के साथ रह रहे हैं। इसके बाद वह अपने परिजनों और पुलिस के साथ फ्लैट पर पहुंच गईं। वहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 2010 में हुई थी दोनों डॉक्टरों की शादी डॉ. खुशबू शर्मा मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनकी शादी 15 दिसंबर 2010 को डॉ. कमल नयन गांगेय से हुई थी। डॉ. कमल नयन एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट हैं। वहीं, डॉ. खुशबू अपना प्राइवेट क्लिनिक चलाती हैं। पीजी की पढ़ाई के लिए 35 लाख रुपए दिए डॉ. खुशबू का कहना है कि उनकी शादी अरेंज मैरिज थी। परिवार ने शादी में करीब 1.10 करोड़ रुपए खर्च किए थे। पति की पीजी की पढ़ाई के लिए करीब 35 लाख रुपए भी दिए थे। उनके नाम पर खरीदी गई टाटा हैरियर कार भी पति के इस्तेमाल के लिए दे दी गई थी। बेटे की बीमारी के बाद बदल गया व्यवहार डॉ. खुशबू के मुताबिक, 17 मार्च 2017 को बेटे तनिष्क का जन्म हुआ। बाद में पता चला कि उसे बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम के साथ ऑटिज्म और एडीएचडी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं। उनका आरोप है कि बेटे की बीमारी का पता चलने के बाद पति और ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी से भी दूरी बना ली गई। मारपीट और तलाक का दबाव बनाने का आरोप डॉ. खुशबू का आरोप है कि उनके साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की गई। दहेज में पैसों की मांग की जाने लगी। जून 2024 में पति ने मारपीट की, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और जबरन तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। इसके बाद उन्होंने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। नवंबर 2024 में घर छोड़कर चले गए डॉ. खुशबू का कहना है कि नवंबर 2024 में डॉ. कमल नयन अपनी मां के साथ घर छोड़कर चले गए। इसके बाद वह बेटे के साथ अकेली रहने लगीं। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन पति का कोई पता नहीं चला। बाद में उन्हें पता चला कि डॉ. कमल नयन ने वाराणसी में बिहार के बिक्रमगंज निवासी रानी राय से दूसरी शादी कर ली है। दोनों नंदी हाइट्स सोसाइटी में रह रहे हैं। दूसरी पत्नी के साथ फ्लैट में मिले मंगलवार को वह पटना से अपने भाइयों और अन्य परिजनों के साथ बरेली पहुंचीं। फ्लैट पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। डॉ. खुशबू ने पति के खिलाफ दूसरी शादी, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और बेटे की उपेक्षा सहित कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। भाई बोले- भांजे को इंसाफ चाहिए डॉ. खुशबू के भाई आशुतोष शर्मा ने कहा- मेरी बहन खुद डॉक्टर हैं और अपने पैरों पर खड़ी हैं। उन्हें किसी से आर्थिक मदद नहीं चाहिए। हमारी सबसे बड़ी चिंता उनके बेटे का भविष्य है, क्योंकि वह विशेष आवश्यकता वाला बच्चा है। उसे अपने पिता का प्यार, साथ और उसका कानूनी अधिकार मिलना चाहिए। इसी मांग को लेकर हम पूरा परिवार पटना से बरेली आया है। ………. ये खबर भी पढ़ें… अमेठी में दामाद की आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटकर गला रेता; 3 साल पहले लव मैरिज की थी अमेठी में बेटी की लव मैरिज से खफा परिवारवालों ने दामाद की गला रेतकर हत्या कर दी। उसकी आंखें फोड़ दीं और प्राइवेट पार्ट काट दिया। दामाद जैसे ही बाजार से लौटा, लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर घर के अंदर ले गए। बेटे की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवारवाले मौके पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया। जब तक पुलिस पहुंची, लड़की के परिवारवाले भाग चुके थे। घर के अंदर कमरे से बेटे का शव मिला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी:सीतापुर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिलने पर तोड़कर अंदर पहुंचे
    Next Article
    'बहुत मारती है UP पुलिस, अब नहीं आएंगे':वाराणसी में मुठभेड़ में पकड़े गए, व्हीलचेयर पर बैठकर 27 किलो चांदी लूट के आरोपियों ने माफी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment