Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी:सीतापुर से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब नहीं मिलने पर तोड़कर अंदर पहुंचे

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार शाम करीब 4 बजे सीतापुर से ड्यूटी कर घर लौटे स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सहायक को उनकी पत्नी कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर उनकी पत्नी पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिलीं। जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शाम 4 बजे लौटे घर, बंद मिला दरवाजा घटना जानकीपुरम सेक्टर-8 स्थित 8/141 की है। यहां अनिल त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। वह सीतापुर के महिला चिकित्सालय में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब 4 बजे घर लौटे तो मुख्य गेट खुला था, लेकिन एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर उनकी पत्नी आशा त्रिपाठी (47) साड़ी के सहारे पंखे से लटकी मिलीं। उन्हें नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। दोनों बेटे भी डॉक्टर, एक सेना में मेजर परिवार के मुताबिक, अनिल और आशा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा डॉ. आश्निल त्रिपाठी भारतीय सेना में मेजर के पद पर ग्वालियर में तैनात है। वहीं छोटा बेटा डॉ. अस्मित त्रिपाठी गाजियाबाद के रमा मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है। घटना की जानकारी दोनों बेटों और अन्य परिजनों को दे दी गई। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे और आसपास के स्थान की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से किसी सुसाइड नोट के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं पुलिस के मुताबिक, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिवार के लोगों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने के संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……….. ये खबर भी पढ़ें… बैंक मैनेजर पर हमला, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती:लखनऊ में कार का शीशा खुलवाकर स्कूटी सवार ने फेंका लिक्विड लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सेंट्रल बैंक की महिला मैनेजर पर एक अज्ञात युवक ने लिक्विड फेंक दिया। घटना के बाद महिला मैनेजर खुद कार चलाकर अजंता अस्पताल पहुंचीं। वहां डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में एसिड अटैक से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला के चेहरे पर कोई गंभीर चोट या नुकसान नहीं हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर ने समधी को गोली मारी, मौत:आरोपी और उसका भाई पुलिस हिरासत में, बेटी के लव मैरिज से नाराज था
    Next Article
    डॉक्टर पत्नी बोली- रेडियोलॉजिस्ट पति ने दूसरी शादी की:बीमार बेटे को छोड़ नई जिंदगी बसा ली, बरेली में फ्लैट पहुंचकर जमकर हंगामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment