Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत:फर्रुखाबाद में बाइक समेत तीनों युवक 20 मीटर तक घिसटते गए, पेड़ से टकराकर दुकान में घुसा डंपर

    11 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराता हुआ एक दुकान में जा घुसा। इस हादसे का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि डंपर की स्पीड इतनी तेज थी कि तीनों युवक बाइक समेत करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। दो युवकों के शरीर बुरी तरह सड़क में चिपक गए। जबकि तीसरे युवक का शव इतनी खराब हालत में मिला कि उसका सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसा नवाबगंज मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे का है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों सड़क से खुरचकर थैली में भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। जानिए पूरा मामला एटा जिले के थाना नयागांव के रहने वाले पुष्पेंद्र (20), अर्पित यादव (18) और निशु (15) तीनों आपस में रिश्तेदार थे। अर्पित भाइयों में अकेला था और उसकी दो बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। निशु दो भाइयों में बड़ा था और उसका एक छोटा भाई है। निशु और अर्पित आपस में चचेरे भाई हैं, जबकि तीसरा मृतक पुष्पेंद्र भी परिवार का ही सदस्य है। निशु और अर्पित के पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 8 बजे तीनों खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिवार का कहना है कि वे पानी लगाने गए थे। अर्पित की ननिहाल नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कलौली महबूल्लापुर में है। परिजनों ने आशंका जताई की शायद तीनों वहीं जा रहे थे, जब हादसा हुआ। इस हादसे का 27 सेकेंड का एक सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर थे। सड़क क्रॉस करते समय एक डंपर अचानक से आता है और तीनों को कुचलकर निकल जाता है। आगे जाकर डंपर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराता और फिर एक दुकान में घुस जाता है। तीनों के शव सड़क पर चिपक गए थे हादसा इतना भयानक था कि तीनों के शव सड़क पर ही बुरी तरह से चिपक गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों के टुकड़ों को खुरच कर निकाला और थैली में लेकर गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। परिजनों ने बताया कि 5 मई को अर्पित की शादी तय थी और सभी लोग खुश थे। तैयारियां चल रही थीं। शादी फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव डीपिन की एक लड़की से होने वाली थी। अर्पित की मां ओमा देवी, बड़ी बहन कंचन और छोटी बहन सोनी हैं। निशु की मां गुड्डी देवी, बड़ी बहन सावनी और छोटा भाई रिशु हैं। पुष्पेंद्र की मां सुधा देवी, छोटा भाई सचिन और बहन दुर्गा हैं। सभी परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। फरार डंपर चालक की तलाश जारी नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौत हुई है। हादसे का वीडियो सामने आया है। जिससे डंपर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर ले ली गई। मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार संभल में युवक ने अपनी सौतेली मां के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। वह खाना देर से मिलने से नाराज था। चीखने की आवाज सुनकर जब पिता किचन में पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पास ही हथौड़ा पड़ा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पाली पूरी:11 केंद्रों पर 1878 अभ्यर्थी हुए शामिल, 762 अनुपस्थित रहे
    Next Article
    हाथरस में गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी मची:मालिक भी झुलसा; कूड़े से आग फैलने का अंदेशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment