Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, 4 की मौत:6 गंभीर घायल, आगरा-मुरादाबाद NH पर हुआ हादसा; तेज टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में रविवार सुबह बालू लदे डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। टेंपो में सवार 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसा आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बम्नेटा गांव के पास हुआ। अचानक सामने से आए बालू लदे डंपर की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी है। खबर को अपडेट किया जा रहा है…. ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोसी पर गंदा काम करने का आरोप, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा लखनऊ के गाजीपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 50 साल के अधेड़ है। उसके साथ गंदी हरकत की घटना की जानकारी होने पर बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मनगांव सीतापुर की रहने वाली पीड़िता ने बताया वह अपने पति व 6 साल की बेटी के साथ लखनऊ के बसतौली में किराए पर रहती हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी बोले- होम्योपैथी डोज देने से नक्सल बौखलाए; सचिन पायलट बने पंजाब कांग्रेस प्रभारी; यूपी में 70 साल पुरानी मस्जिद ढहाई
    Next Article
    मथुरा में JE को कार से 10 मीटर घसीटा:पहले टक्कर मारी, फिर पहिए चढ़ाए, पिता बोले- कमर और कूल्हे की हड्‌डी टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment