Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में JE को कार से 10 मीटर घसीटा:पहले टक्कर मारी, फिर पहिए चढ़ाए, पिता बोले- कमर और कूल्हे की हड्‌डी टूटी

    17 hours ago

    1

    0

    मथुरा में जेई पर आरोपियों ने BJP की झंडा लगी कार चढ़ा दी। इसके बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। जेई को जान से मारने की नीयत से करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया। फिर गाड़ी के पहिए चढ़ाते हुए आरोपी भाग गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल जेई को सड़क से उठाया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। हादसा 31 अगस्त का है, लेकिन वीडियो 5 सितंबर की शाम को सामने आया है। अब पूरा मामला पढ़िए गौतमबुद्धनगर के रहने वाले विक्रांत भारती (38) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मथुरा में जेई हैं। अभी उनकी शादी नहीं हुई है। वह 5 साल यानी जुलाई 2021 से मथुरा में तैनात हैं। उनके पिता जीवन लाल ने बताया- मेरा बेटा 31 अगस्त को अपनी कार (DL 1C AF 1819) से वृंदावन से मथुरा आ रहा था। मसानी तिराहे के पास जाम के वजह से उसने अपनी कार रोक दी। तभी पीछे से BJP का झंडा लगी आगरा नंबर (UP80FS 7288) की एक तेज रफ्तार कार ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे विक्रांत भारती को काफी चोट लग गई। वह अपनी कार से उतरा और ड्राइवर से विरोध जताया। बेटे ने पूछा टक्कर क्यों मारी? इस पर कार चालक ने कहा- अभी तो तू बच गया। रुक मैं अभी तुझे जान से मारता हूं। इसके बाद ड्राइवर ने उसे संभलने का भी मौका नहीं दिया और गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा दी। इससे बेटा कार के नीचे आ गया और कार के पहिए के बीच फंस गया। ड्राइवर उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद आरोपी ने कार की स्पीड बढ़ा ली और भाग गया। कमर और कूल्हे की हड्‌डी टूटी पिता जीवन लाल ने बताया- हादसे के बाद बेटे के कमर और कूल्हे की हड्‌डी टूट गई है। उसकी पूरी पीठ छिल गई है। वहीं, गोविंद नगर के थानाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा का कहना है कि 3 सितंबर को जेई विक्रांत भारती के पिता जीवन लाल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया था। आरोपी चालक विशाल को पकड़ लिया गया है। कार आगरा के दयालबाग पुष्पांजलि बाग की वंशिका शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। जेई बोले- ड्राइवर आपराधिक किस्म का लग रहा था। जेई विक्रांत भारती ने कहा- मैं फील्ड से निकलते हुए ऑफिस जा रहा था। मसानी तिराहे पर जाम लगा था। तभी मेरी गाड़ी में किसी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मैं नीचे उतरा तो अचानक कार वाले चढ़ा दिया। जबकि बहुत कुछ बात भी नहीं हुई थी। ड्राइवर आपराधिक किस्म का लग रहा था। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया- जेई विक्रांत भारती को जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इसमें हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें अफेयर के शक में पत्नी को गंगा में फेंका, उन्नाव में पुल पर दोनों का झगड़ा हुआ, पति ने खुद फोन करके पुलिस को बताया उन्नाव में शुक्रवार शाम एक पति ने पत्नी को गंगा नदी में फेंक दिया। दोनों के बीच पुल के बींचोबीच झगड़ा हुआ। इसके बाद पति ने पत्नी को गंगाजी में धक्का दे दिया। घटना के तुरंत बाद पति ने खुद पुलिस को कॉल करके कहा- मेरी पत्नी गंगा नदी में कूद गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, 4 की मौत:6 गंभीर घायल, आगरा-मुरादाबाद NH पर हुआ हादसा; तेज टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे
    Next Article
    जेल में एग्जाम में पास हुए कैदियों को मिला सर्टिफिकेट:शिक्षा के साथ करियर और रोजगार का दिया मार्गदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment