Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, व्यापारी की मौत:मंडी से लौटते समय हुआ हादसा, साथी घायल

    17 hours ago

    1

    0

    गोंडा में डंपर और लोडिंग ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में व्यापारी पराग दत्त साहू (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी झगरू मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए डंपर और उसके चालक की पहचान में जुटी है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे पराग दत्त साहू अपने मित्र झगरू मौर्य के साथ लोडिंग ई-रिक्शा लेकर गोंडा सब्जी मंडी पहुंचे थे। दोनों रोजाना की तरह मंडी से ताजा सब्जियां खरीदकर आसपास के गांवों में बेचने का काम करते थे। यही कारोबार उनके परिवार की आजीविका का सहारा था। मंडी से सब्जियां खरीदने के बाद दोनों गांव लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब उनका ई-रिक्शा देहात कोतवाली क्षेत्र के खिरौरा मोहन के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही थम गई पराग की सांसें, साथी मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रहा हादसे में 35 वर्षीय पराग दत्त साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके 34 वर्षीय साथी झगरू मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पराग दत्त साहू अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभालते थे। सब्जी बेचकर ही घर का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे पत्नी और छोटे-छोटे बच्चे रह गए हैं, जिनका भविष्य अब अनिश्चितता के दौर में पहुंच गया है। हादसे के बाद गांव में पसरा मातम जैसे ही हादसे की सूचना गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के मुताबिक पराग मेहनतकश और मिलनसार व्यक्ति थे। हर दिन सुबह मंडी जाकर सब्जियां खरीदना और गांव-गांव जाकर उन्हें बेचना उनकी दिनचर्या थी। ग्रामीणों का कहना है कि एक पल में परिवार का कमाने वाला सदस्य चला गया। अब बच्चों की पढ़ाई और पूरे परिवार की जिम्मेदारी को लेकर परिजन गहरी चिंता में हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, डंपर चालक की तलाश तेज सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सब्जी मंडी से लौटते समय डंपर की टक्कर से यह हादसा हुआ। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि डंपर और उसके चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में रिटायर्ड दरोगा की बेटी के तोड़े दांत:दहेज के लिए मारपीट, पति समेत 10 ससुरालीजनों पर मुकदमा
    Next Article
    पिता और दो बच्चों को लोडर ने मारी टक्कर:कानपुर में भीड़ ने चालक को पीटा, स्कूल छोड़ने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment