Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में रिटायर्ड दरोगा की बेटी के तोड़े दांत:दहेज के लिए मारपीट, पति समेत 10 ससुरालीजनों पर मुकदमा

    16 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दावा किया कि शादी में 20 लाख रुपये से अधिक का खर्च किया गया था। इसमें 10 तोला से अधिक सोने के आभूषण, जिनमें दो तोला का हार, एक तोला की चेन, एक तोला झुमकी, कुंडल, अंगूठियां और नथनी शामिल थे, तथा लगभग 200 ग्राम चांदी की पायल और गृहस्थी का सारा सामान दिया गया था। मंगलवार की देर शाम 6:37 बजे यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहाबाद के मोहल्ला खलीलन निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राजकुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान लोहे या किसी भारी वस्तु के वार से उनकी बेटी के ऊपर के दो दांत टूट गए, जिन्हें बाद में डॉक्टर से लगवाना पड़ा। भारी दान-दहेज दिया इसके अतिरिक्त, आरोप है कि आरोपी पति मुरली मनोहर के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं और वह वर्तमान में फिरोजाबाद में किराए का कमरा लेकर उस महिला के साथ रह रहा है। राजकुमार शर्मा के अनुसार, उनकी पुत्री नीलम की शादी फिरोजाबाद जनपद के दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी मुरली मनोहर के साथ 6 दिसंबर2020 को हुई थी। जिसमें तिलक, वरीक्षा और रोक कार्यक्रमों में नकदी, कपड़े और फल के साथ भारी दान-दहेज दिया गया था। दावा है शादी के कुछ माह बाद ही पति मुरली मनोहर, ससुर ग्रीश चंद्र और सास राधा ने मिलकर नीलम का सारा स्त्रीधन और जेवर हड़प लिया। इसके बाद उन्होंने दहेज के रूप में 5लाख रुपये की मांग शुरू की और बाद में घर खरीदने के लिए 10लाख रुपये और मांगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने पीड़िता को भूखा-प्यासा रखकर प्रताड़ित किया। ससुरालीजनों के नाम शामिल आरोप लगाया कि 13 मार्च2026 को पैसे न मिलने पर आरोपियों ने नीलम को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पति शनि, ससुर ग्रीश चंद्र और सास राधा के अलावा जेठानी रानी, संध्या, पायल, जेठ आदेश, गौरव, दीपू और पीयूष सहित अन्य ससुरालीजनों के नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा और आस्था का बड़ा केंद्र गंदगी-जलभराव से घिरा:VIP वार्ड-55 में MNNIT समेत कई महत्वपूर्ण संस्थान, फिर भी उपेक्षा
    Next Article
    डंपर और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, व्यापारी की मौत:मंडी से लौटते समय हुआ हादसा, साथी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment