Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिवाली से पहले प्रयागराज की हवा खराब, AQI 195 पहुंचा:शाम होते ही शहर में छाने लगा स्मॉग, सुबह-रात हल्की धुंध और कोहरे का असर

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। शहर की हवा खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को प्रयागराज का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 195 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता खराब होने के चलते आसमान में स्मॉग साफ दिखाई देने लगा है। शाम होते ही धुंध छाने लगती है और शहर धुएं की चादर में लिपटा नजर आता है। दिन में तेज धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय धुंध और हल्के कोहरे का असर दिख रहा है। तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदूषण बढ़ने से दिन में भी वातावरण में धुंध बनी रहती है। इसका असर खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ सकता है। 195 पहुंचा AQI, PM-10 का स्तर 196 बुधवार को प्रयागराज का AQI 195 दर्ज किया गया। इसमें PM-2.5 का स्तर 28 और PM-10 का स्तर 196 रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक का 195 तक पहुंचना प्रदूषण बढ़ने का संकेत है। दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा समेत सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी, जबकि सुबह और रात में धुंध का असर बना रह सकता है। अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने और तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक आज कानपुर आएंगे:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल, BJP के मार्च में 30 हजार लोग पहुंचेंगे
    Next Article
    पेंशनरों के लिए प्रयागराज कोषागार का महाअभियान:30 नवंबर तक जमा करें जीवित प्रमाण पत्र, बनाए गए अतिरिक्त काउंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment