Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिवाइडर से टकराकर बाइकसवार दो भाईयों की मौत:दिल्ली से लौटते समय मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा, SIR फार्म जमा करने आ रहे थे

    11 hours ago

    1

    0

    संभल के दो सगे भाइयों की दिल्ली से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई है। मेरठ के एनएचआई हाईवे पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे के बाद दोनों भाई पूरी रात घायल अवस्था में पड़े रहे। इलाज के दौरान पहले छोटे भाई की मौत हुई और एक हफ्ते बाद बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया। मृतक युवकों की पहचान जनपद संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा निवासी सुनील बाल्मीकि (28) और अनिल बाल्मीकि (25) पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पिछले हफ्ते शनिवार, 14 फरवरी को अनिल बाल्मीकि की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील का अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते दिन उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई दिल्ली में रहकर काम करते थे। उन्हें बीएलओ द्वारा SIR नोटिस के समाधान के लिए एक फॉर्म जमा करना था। यह फॉर्म 14 फरवरी शनिवार को जमा किया जाना था। इसी सिलसिले में दोनों भाई 13 फरवरी शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। जनपद मेरठ के थाना प्रतापपुर क्षेत्र स्थित एनएचआई हाईवे पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहे। शनिवार सुबह लोगों की नजर पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे के इलाज के बाद अनिल बाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया था। बड़े भाई सुनील कुमार को कम चोटें आई थीं, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण लगभग एक हफ्ते के बाद इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर में पूर्व सपा विधायक की गाड़ी पर पथराव:मुनींद्र शुक्ला बाल-बाल बचे, CCTV से दो आरोपी पकड़े गए
    Next Article
    चकेरी में बंदरों का हमला, मां-बेटी घायल:घायल बोले- शिकायत के बावजूद नगर निगम ने नहीं की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment