Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चकेरी में बंदरों का हमला, मां-बेटी घायल:घायल बोले- शिकायत के बावजूद नगर निगम ने नहीं की कार्रवाई

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी स्थित रामपुरम फेज वन में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौट रही एक मां-बेटी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गईं। एक महिला ने डंडे की मदद से उन्हें बचाया, जिसके बाद उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। यह घटना नगर निगम जोन-2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में हुई। चकेरी के देहली सुजानपुर निवासी रोचना शुक्ला अपनी छह वर्षीय बेटी सेजल के साथ श्यामनगर स्थित लोहिया एकेडमी से घर लौट रही थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्गा मंदिर के पास सड़क पर बैठे बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रोचना शुक्ला ने बताया कि बच्ची उनसे कुछ आगे चल रही थी। अचानक बंदर उग्र हो गए और उन्होंने रोचना पर हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ पर चोट आई। जब बेटी सेजल अपनी मां के पास पहुंची, तो बंदरों ने उस पर भी हमला कर दिया और उसके हाथ पर काट व खरोंच मारी। मौके पर मौजूद एक महिला ने डंडे से बंदरों को खदेड़कर मां-बेटी को बचाया। रोचना के अनुसार, क्षेत्र में बंदर राह चलते लोगों पर अक्सर हमला करते हैं और कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पीड़ितों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में नगर निगम में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिवाइडर से टकराकर बाइकसवार दो भाईयों की मौत:दिल्ली से लौटते समय मेरठ हाईवे पर हुआ हादसा, SIR फार्म जमा करने आ रहे थे
    Next Article
    जौनपुर में बिजली बिल राहत योजना में उपभोक्ता उदासीन:विभाग करेगा सख्त कार्रवाई, कनेक्शन कटेंगे और आरसी जारी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment