Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेयरी सेक्टर में बरेली का बढ़ेगा दबदबा:बरेली में खुलेगा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का द्वार, महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

    14 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। बजट में बरेली के लिए सबसे बड़ी घोषणा महिला सामर्थ्य योजना के तहत हुई है। जिले में मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का गठन कर दिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर दुग्ध संग्रहण और विपणन (मार्केटिंग) का काम तेजी से शुरू होगा। इससे न केवल पशुपालकों को सही दाम मिलेगा, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। छात्राओं और मरीजों के लिए सौगातों की बारिश बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि बरेली के जिला अस्पताल में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर की स्थापना की जाएगी। इससे गंभीर हादसों के समय मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा। साथ ही, जिले की बेटियों की पढ़ाई के लिए नए छात्राओं के हॉस्टल बनाने का प्रावधान भी बजट में रखा गया है। कैंसर और डायबिटीज की दवाओं के दाम कम होने से जिले के हजारों मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। हाई स्पीड रेल और ट्रांसपोर्ट से बदलेगी तस्वीर बरेली के लिहाज से एक और महत्वपूर्ण घोषणा रेल कॉरिडोर को लेकर हुई है। दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का लाभ भी इस क्षेत्र को मिलेगा। इसके अलावा, नगर निगम क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। सेफ सिटी परियोजना के तहत बरेली के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी नेटवर्क और एंटी रोमियो स्क्वाड की तैनाती को और विस्तार दिया जाएगा। अभी और पिटारा खुलना बाकी: ये उम्मीदें भी बरकरार बजट में अभी कई घोषणाएं पाइपलाइन में हैं। बरेली के व्यापारियों और सराफा बाजार के लिए टैक्स में कुछ और रियायतें मिलने की संभावना है। साथ ही, इज्जतनगर रेल मंडल के लिए नई वाशिंग लाइन और दक्षिण भारत की ट्रेनों के संचालन पर भी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उम्मीद है कि बजट सत्र के दौरान बरेली के लिए कुछ और बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नाबालिक छात्रा का अपहरण:मुस्लिम युवक जबरन अपने साथ ले गया, माँ बोली- धर्म परिवर्तन करवाने की दी धमकी
    Next Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा विस्तार:दो से बढ़ाकर 5 रनवे होंगे, रिसर्च और रखरखाव के लिए 750 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment