Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत:बिजनौर के नगीना देहात थाने में बिगड़ी तबीयत, पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया

    4 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सोमवार देर रात करीब 9 बजे एक होमगार्ड के साथ क्षेत्र में किसी घटना के संबंध में निकल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत नजीबाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। घटना की सूचना मिलते ही नगीना क्षेत्राधिकारी अंजनेय कुमार, अपराध निरीक्षक नजीबाबाद योगेंद्र कुमार और नगीना देहात थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। देखें 2 तस्वीर… शामाली के रहने वाले थे दरोगा सुनील कुमार दरोगा सुनील कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह मूल रूप से शामली जिले के दयानंदनगर क्षेत्र के निवासी थे। वह पिछले करीब 20 सालों से मेरठ के एकता नगर में रह रहे थे, जहां उनका परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। सुनील कुमार वर्ष 1991 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। करीब 14 वर्ष पहले उन्हें उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था। इससे पहले वह बरेली जिले में तैनात थे और इसी साल जनवरी में उनका तबादला नगीना देहात थाने में हुआ था। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जताया शोक दरोगा सुनील कुमार के निधन से पुलिस विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को खो दिया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें. बरेली में सास-साले का हत्यारोपी दामाद एनकाउंटर में ढेर:17 घंटे बाद मारा गया, पत्नी से विवाद के बाद भरी पंचायत में की थी वारदात बरेली में सास और साले की हत्या करने वाले आरोपी दामाद अफसर उर्फ बौरा (40) को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। SSP अनुराग आर्य के मुताबिक, मंगलवार सुबह 6 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीने में 2 गोली लगी। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    निघासन में तेदुएं ने बछड़े को बनाया निवाला:परिजनों को मिला अधखाया शव, वन कर्मियों की टीम ने जायजा लिया
    Next Article
    काबुल के अस्पताल पर हुआ हमला तो भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, पाकिस्तान की कार्रवाई को 'नरसंहार' करार दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment