Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निघासन में तेदुएं ने बछड़े को बनाया निवाला:परिजनों को मिला अधखाया शव, वन कर्मियों की टीम ने जायजा लिया

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज के बेनी पुरवा गांव में एक तेंदुए ने घर में बंधे बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह तीसरी बार है जब तेंदुए ने इस क्षेत्र में गौवंशीय पशुओं को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकुमार यादव की निजी गौशाला में यह घटना हुई। बीती रात तेंदुआ गौशाला में घुस आया और एक बछड़े को मार डाला। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्यों ने देखा, तो बछड़े का अधखाया और क्षत-विक्षत शव पड़ा था। आबादी क्षेत्र में तेंदुए की लगातार आमद से ग्रामीण भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। इससे पहले भी दो अन्य गौवंशीय पशुओं को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से वन्यजीवों के दिखने पर तुरंत सूचना देने और सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मजदूर ने फांसी लगाकर जान दी:आम के पेड़ से लटकता मिला शव, पत्नी से हुआ था विवाद
    Next Article
    ड्यूटी पर तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत:बिजनौर के नगीना देहात थाने में बिगड़ी तबीयत, पुलिसकर्मियों ने कंधा दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment