Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में नेशनल सेमिनार:स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहस पर हुई चर्चा, JNU के शोधार्थियों भी शामिल

    23 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार की ओर से नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश भर के विभिन्न इंट्यूस्ट से शोधार्धी और प्रोफेसर ने हिस्सा लिया। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का विचार विमर्श किया। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमिका, स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी केंद्रीयता और इतिहास लेखन की बदलती प्रवृत्तियों पर चर्चा की गई। यह आयोजन 19 और 20 फरवरी को महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ में किया गया। 21 फरवरी को दिल्ली के नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के शोधार्थियों ने डीडीयू परिसर के साथ शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया। DDU के शोधार्थी भी हुए शामिल कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक इतिहास विभाग में आयोजित संवाद सत्र से हुई, जिसमें दोनों विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों ने सेमीनार की प्रासंगिकता, निष्कर्षों और भविष्य की शोध संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। जेएनयू की शोधार्थी जश्नप्रीत रंधावा और प्रियंका यादव ने इस टूर को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और आपसी एकेडमिक संबंधों को मजबूत करने वाला अनुभव बताया। चौरा-चौरी स्मारक का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय, चौरा-चौरी स्मारक, कला संकाय, प्राचीन इतिहास विभाग के संग्रहालय के साथ-साथ गोरखपुर स्थित रेल म्यूजियम और विन्ध्यवासिनी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान जेएनयू के एशियन स्टडी विभाग के प्रो. हृदयनारायण के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने इतिहास विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक प्रो. मनोज कुमार तिवारी सहित विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों के प्रति आतिथ्य व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशाम्बी में 1.72 किलो ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार:दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर तहसील में बैनामे को लेकर मारपीट:बुजुर्ग की बेटी-दामाद ने किया विरोध, वकीलों से भिड़े परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment