Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dehradun के सहस्रधारा में नदी में बहने से महिला की मौत, Gola River में छात्र हुआ लापता

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तराखंड के देहरादून में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से हरियाणा की एक महिला नदी के तेज बहाव में बह गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में 11वीं कक्षा का एक छात्र उफनती गोला नदी में बहकर लापता हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, पानीपत निवासी 25 वर्षीय नेहा आर्य सहस्रधारा घूमने आई थी। शनिवार शाम करीब छह बजे फोटो खिंचवाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों और सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने महिला को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।एक अन्य घटना ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के शांतिपुरी क्षेत्र में हुई। यहां गोला नदी में नहाने के दौरान 11वीं कक्षा का एक छात्र तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को हुई, जब पवन चौहान अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। इस घटना के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने तलाश अभियान शुरू किया।पुलिस ने बताया कि बचाव दल नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पवन का कोई पता नहीं चला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश
    Next Article
    Mathura में बेकाबू dumper ने 5 लोगों को कुचला, बच्ची समेत 2 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment