Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mathura में बेकाबू dumper ने 5 लोगों को कुचला, बच्ची समेत 2 की मौत

    1 hour from now

    1

    0

    मथुरा के सदर क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से छह साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि यह मामला औंरगाबाद कस्बे के बाजार का है, जहां कुछ बच्चे किताबें खरीद रहे थे तभी मथुरा शहर की ओर से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने पांच लोगों को कुचल दिया।उन्होंने बताया कि इस घटना में छह वर्षीय बच्ची आयरा और 20 वर्षीय युवक प्रशांत कुंतल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां 52 वर्षीय विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपिल ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने आगरा-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समझाने बुझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर जाम खुल सका।कपिल ने बताया कि दो अन्य व्यक्ति भी घायल हुए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि डंपर को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dehradun के सहस्रधारा में नदी में बहने से महिला की मौत, Gola River में छात्र हुआ लापता
    Next Article
    Yogi Adityanath ने वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, विचारों पर आधारित पुस्तिका जारी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment