Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dehradun में बीजेपी नेता की हत्या के बाद गरमाया माहौल, गुस्साई भीड़ ने फूंके घर और गाड़ियां, आरोपी का घर जमींदोज

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार देर शाम पानी को लेकर हुए झगड़े ने खूनी मोड़ ले लिया। सिंचाई के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते सांप्रदायिक हिंसा में बदल गई। इस हिंसक झड़प में भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक स्थानीय नेता की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव बना हुआ है।गुस्साई भीड़ ने की आगजनी और तोड़फोड़बीजेपी नेता की हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाया और जमकर पथराव किया। इसके बाद भीड़ ने एक आरोपी के घर और वहां खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ अन्य जगहों पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आईं, जिससे माहौल और ज्यादा बिगड़ गया। #WATCH | Dehradun, Uttarakhand: A communal violence incident erupted late yesterday evening in Bairagiwala village under the Sahaspur police station area of Dehradun district over a dispute related to water. Police have registered a case against three named accused and 25… pic.twitter.com/aTGjD2YpSl— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 14, 2026 इसे भी पढ़ें: आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?आरोपी के घर पर चला बुलडोजरघटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। हत्या की इस खौफनाक वारदात के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपी के घर को ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। #WATCH | Dehradun, Uttarakhand: The residence of the accused who allegedly killed one person in Bairagiwala, Sahaspur after a violent clash erupted between two communities over a water dispute late tonight, is being demolished in the presence of police and administration. A… pic.twitter.com/jqfP0MYaqk— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 14, 2026  इसे भी पढ़ें: Patliputra Railway Station Violence: एग्जाम स्पेशल ट्रेन में देरी पर भड़के छात्र, स्टेशन पर की तोड़फोड़3 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, पुलिस बल तैनातपुलिस ने इस पूरी हिंसा और हत्या के मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो और स्थिति नियंत्रण में रहे, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bundelkhand Expressway पर भीषण हादसा, Jalaun में डंपर और मजदूरों की DCM में टक्कर, कई गंभीर
    Next Article
    आधी रात को दी स्पेशल ट्रेन, Patliputra Station बवाल पर Railway का बड़ा दावा, फिर भी क्यों बरपा हंगामा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment