Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के Kanjhawala में श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच शुरू

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के कंझावला इलाके में सोमवार को एक श्मशाम घाट के पास से नवजात शिशु का सिर कटा शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। नवजात शिशु का सिर कटा शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हैरानी जताई और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने और मामले को सुलझाने का आग्रह किया। एक निवासी ने बताया कि ऐसा लगता है कि शव को जानबूझकर श्मशान घाट के पास रखा गया। पुलिस ने कहा कि उसने मौत की परिस्थितियों, शव को मौके पर कैसे लाया गया और इसे वहां किसने छोड़ा, इन बातों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि मुबारकपुर डबास में श्मशान घाट के छोटे द्वार के पास शव मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि उस स्थान पर शिशु का शव मिलने के बाद उन्होंने उसे कपड़े से ढक दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी।पुलिस के अनुसार, शिशु की उम्र लगभग दो से तीन महीने रही होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने एक शिशु का सिर कटा शव बरामद किया है।चूंकि शव श्मशान घाट के पास मिला है, इसलिए हम रिकॉर्ड की जांच भी कर रहे हैं और वहां के पुजारी से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच और गायब सिर की तलाश के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और अतिरिक्त डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।पुलिस ने बताया कि मामले की की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar Flood: 15 जिलों में 49 लाख से अधिक आबादी प्रभावित, कई नदियां उफान पर
    Next Article
    BRICS Summit घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, विशेषज्ञों ने सराहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment