Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 266.26 करोड़ रुपये मंजूर

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नीत सरकार राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में 266 करोड़ रुपये की लागत से 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण कराएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि शहरवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और राजधानी की पर्यटन छवि को मजबूत करने के लिए इन शौचालयों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम अगले एक साल में एक-एक हजार शौचालय ब्लॉक का निर्माण करेंगे।सीएमओ ने बताया कि इनका निर्माण दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाएगा और पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद शेष 500 सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक दूसरे चरण में बनाए जाएंगे। निर्माण कार्य को 14 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बयान में कहा गया है कि इस योजना के लिए सरकार की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) ने 266.26 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।इसके मुताबिक, इन शौचालय ब्लॉक का निर्माण राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों, विरासत क्षेत्रों, बाजारों, प्रमुख मार्गों और पर्यटकों के आवागमन वाले क्षेत्रों में किया जाएगा। इनमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक के साथ दिव्यांगजनों सहित सभी लोगों के सुगम उपयोग के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। बयान के अनुसार, प्रत्येक शौचालय ब्लॉक में रखरखावकर्ता कक्ष और चौकीदार के लिए भी स्थान होगा।नागरिकों और पर्यटकों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक दुकान का प्रावधान किया गया है, जहां स्नैक्स, पेय पदार्थ और दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसमें कहा गया है कि महिलाओं की सुविधा के लिए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड के उचित निपटान के लिए भी मशीन की व्यवस्था होगी। बयान के मुताबिक, प्रस्तावित शौचालय ब्लॉक में सौर ऊर्जा, सीसीटीवी जैसी सुविधाएं भी होंगी।नागरिकों और पर्यटकों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए ‘आउटडोर-टाइप वीडियो वॉल डिस्प्ले बोर्ड’ लगाया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री गुप्ता ने सोमवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के सिंगलपुर गांव स्थित लेबर चौक पर नवनिर्मित आधुनिक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य राजधानी के लोगों को बेहतर और आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि इसी दिशा में दिल्ली में अगले एक वर्ष के भीतर 2,000 आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। गुप्ता ने बताया कि दिल्ली नगर निगम और पर्यटन विभाग 1,000-1,000 शौचालयों का निर्माण करेंगे और नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले 1,000 शौचालयों के लिए पूरा धन मुख्यमंत्री विकास कोष (सीएमडीएफ) से उपलब्ध कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rahul Gandhi के MP दौरे से पहले सक्रिय हुई BJP, 17 सितंबर को उज्जैन पहुंचेंगे नितिन नवीन
    Next Article
    Bihar Flood: 15 जिलों में 49 लाख से अधिक आबादी प्रभावित, कई नदियां उफान पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment