Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज, सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान

    1 hour from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी के साथ रविवार शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal के बांकुरा में कॉजपा स्वयंसेवक के पिता की मौत, पुलिस ने 8 आरोपी गिरफ्तार किए
    Next Article
    Youth Congress ने West Bengal हिंसा में व्यक्ति की मौत पर जांच की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment