Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Youth Congress ने West Bengal हिंसा में व्यक्ति की मौत पर जांच की मांग उठाई

    1 hour from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के बांकुरा में 13 अगस्त को लोगों के एक समूह के हमले में घायल हुए एक व्यक्ति के दम तोड़ देने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने रविवार को मामले की जांच कराने की मांग की। कांग्रेस की युवा शाखा के एक बयान के मुताबिक, इस घटना में जनाब माफिक गंभीर रूप से घायल हो गए और हालत बिगड़ने के बाद 15 अगस्त को बर्धमान के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि माफिक के 25 वर्षीय बेटे अब्दुल हफीज बांकुरा के एक सरकारी स्कूल की हालत को लेकर चिंता जताने गए थे, जिसके बाद कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस पर और उसके परिवार पर हमला किया।इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। भारतीय युवा कांग्रेस ने दावा किया कि माफिक के परिवार को दो दिनों तक बांकुरा से बाहर जाने या लोगों से मिलने नहीं दिया गया। उसने कहा कि वे उन्हें इलाज के लिए बर्दवान तभी ले जा पाए जब 15 अगस्त को उनकी हालत और बिगड़ गई।आईवाईसी ने यह भी कहा कि परिवार को प्राथमिकी की प्रति मिल गई है। उसने मांग की कि कथित हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उसने कहा कि उसकी एक टीम हफीज एवं उसके परिवार की कानूनी एवं अन्य प्रकार की मदद कर रही है।आईवाईसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस घटना पर कार्रवाई करने तथा जवाबदेही तय करने की अपील की। अब्दुल हफीज कॉकरोच जनता पार्टी का स्वयंसेवक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज, सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान
    Next Article
    Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर AAP नेताओं ने सराहा उनका लंबा राजनीतिक सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment