Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में शनिवार को छाए रहेंगे बादल, IMD ने जताया हल्की बारिश का अनुमान

    2 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र माने जाने वाले सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम और शुक्रवार की तुलना में 1.8 डिग्री कम था। अन्य मौसम केंद्रों पर भी न्यूनतम तापमान में इसी तरह की कमी दर्ज की गई।पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम और पिछले दिन की तुलना में 1.7 डिग्री कम था। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 1.6 डिग्री कम था। वहीं आयानगर में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री कम था।आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच लगभग तीन मिमी तक बहुत हल्की बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है।’’ पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक श्रेणी में बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे एक्यूआई 91 (संतोषजनक) दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे 24 घंटे का औसत एक्यूआई 98 (संतोषजनक) था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra की विकास दर 8.8 प्रतिशत: Devendra Fadnavis बोले, देश के विकास में अहम योगदान
    Next Article
    Congress HQ में गूंजा पूरा Vande Mataram, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi की मौजूदगी में नया सियासी संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment