Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra की विकास दर 8.8 प्रतिशत: Devendra Fadnavis बोले, देश के विकास में अहम योगदान

    2 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि ‘‘विकसित भारत’’ बनने की दिशा में देश की यात्रा में महाराष्ट्र सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फडणवीस ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रालय में ध्वजारोहण के बाद कहा कि महाराष्ट्र देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इस वर्ष की पहली छमाही में राज्य की विकास दर लगभग 8.8 प्रतिशत रही है। फडणवीस ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को कुछ क्षेत्रों तक सीमित रखने के बजाय हर जिले और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि हर जिले को ‘‘वृद्धि इंजन’’ बनाने का प्रयास किया जा रहा है और लगभग 13 जिलों ने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का विकास छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य स्टार्टअप और निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र देश की स्टार्टअप राजधानी बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 56 लाख किसानों को 36,585 करोड़ रुपये की ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही 76 प्रतिशत किसानों को दिन में बिजली मिल रही है, जिसे अगले वर्ष 100 प्रतिशत किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।उन्होंने नदी जोड़ो परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को सूखे का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार काम कर रही है। फडणवीस ने विदेशी विश्वविद्यालयों के आगमन सहित आधुनिक और विश्वस्तरीय शिक्षा पर प्रमुखता से ध्यान देने की बात कही। साथ ही नागरिकों से अधिकारों के साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने की भी अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur में Independence Day पर राज्यपाल और सीएम ने दिया एकता का संदेश
    Next Article
    Delhi में शनिवार को छाए रहेंगे बादल, IMD ने जताया हल्की बारिश का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment