Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

    57 minutes from now

    1

    0

    दिल्ली मेट्रो के सेवा तीर्थ स्टेशन पर बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति बुधवार को कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई और लाइन पर कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रहीं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मेट्रो नियंत्रक को पूर्वाह्न करीब 11.13 बजे सूचना मिली कि एक यात्री चलती मेट्रो के आगे कूद गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर लाइन पर ट्रेन की आवाजाही रोक दी गई।उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पटरी से हटाया गया और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि व्यक्ति पूर्वाह्न करीब 11.08 बजे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और करीब पांच मिनट बाद पटरी पर कूद गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेन संचालक ने ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गया।पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पास से कोई पहचान दस्तावेज बरामद नहीं हुआ और पुलिस उसकी पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज
    Next Article
    Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment