Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gangtok के रिज पार्क में 28 अक्टूबर से सजेगा सिक्किम कला और साहित्य महोत्सव

    22 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सिक्किम कला और साहित्य महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गंगटोक के रिज पार्क में किया जाएगा जिसमें मामंग दाई, नवराज पराजुली, रंजीत होस्कोटे, विलियम डेलरिम्पल, युवन अवेश, गुरु टी लद्दाखी और स्टीफन ऑल्टर जैसे प्रमुख लेखक, विचारक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को सिक्किम सरकार के शिक्षा विभाग के छात्र कल्याण बोर्ड द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और इसे टीमवर्क आर्ट्स ने तैयार किया है। आयोजकों ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।सिक्किम सरकार के शिक्षा विभाग के छात्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सोनम चोफेल शेरपा ने एक बयान में कहा सिक्किम कला और साहित्य महोत्सव, सिक्किम के युवाओं के लिए साहित्य, कला, संस्कृति और विचारों से जुड़ने के सार्थक अवसर पैदा करने की हमारी कोशिश का एक अहम हिस्सा है।’’ उन्होंने कहा, इसका दूसरा संस्करण कुछ बेहतरीन लेखकों, कवियों और सांस्कृतिक क्षेत्र के लोगों को गंगटोक लाकर उस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगा और साथ ही हमारी अपनी कहानियों, भाषाओं, परंपराओं और समकालीन अनुभवों के लिए भी जगह बनाएगा।’’ सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) की पहल पर आयोजित इस महोत्सव का मकसद बातचीत, रचनात्मकता और युवाओं की भागीदारी के लिए एक मंच बनाना है, जो सिक्किम की सांस्कृतिक आवाज़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोणों से जोड़े। शेरपा ने कहा, हम चाहते हैं कि हमारे छात्र और युवा दर्शक संस्कृति को केवल संरक्षित की जाने वाली चीज़ के रूप में न देखें, बल्कि ऐसी चीज़ के रूप में देखें जिसमें वे सक्रिय रूप से भाग ले सकें, सवाल पूछ सकें, नए सिरे से समझ सकें और आगे बढ़ा सकें।’’ उन्होंने कहा, यह साहित्योत्सव सभी उम्र के दर्शकों के लिए वर्कशॉप, बातचीत और परफॉर्मेंस के साथ सिक्किम और हिमालय की शानदार सांस्कृतिक समृद्धि को एक साथ मिलकर जानने, सीखने और उसका जश्न मनाने का एक मौका है। यह उत्सव राज्य की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ यहाँ के अलग-अलग समुदायों, भाषाओं, इतिहास और मौखिक परंपराओं को भी दिखाएगा।यह सिक्किम और व्यापक हिमालयी क्षेत्र के संगीत, कहानियों और अनुभवों को पहचान, यादों, परिवेश, अपनापन और समकालीन संस्कृति से जुड़ी बातचीत का हिस्सा भी बनाएगा। साहित्य उत्सव के प्रोड्यूसर और टीमवर्क आर्ट्स के वरिष्ठ वाइस प्रेजीडेंट सैयद शम्स जावेद ने कहा इस साल, हमने सिक्किम, व्यापक हिमालयी क्षेत्र, भारत और अन्य जगहों से लेखकों, कवियों, विचारकों और सांस्कृतिक कलाकारों को एक साथ लाने का फैसला किया है ताकि साहित्य, परिवेश, पहचान, यादों और समकालीन जीवन से जुड़ी बातचीत के लिए एक मंच तैयार किया जा सके। कार्यक्रम की खासियतों में इकोज़ ऑफ़ वर्स शामिल होगा, जिसमें मामंग दाई और रंजीत होस्कोटे, गुरु टी. लद्दाखी के साथ बातचीत करेंगे।साथ ही कविता कॉन्सर्ट: बीट्स ऑफ़ पोएट्री में मशहूर कवि नवराज पराजुली कविता की लय, ऊर्जा और जीवंतता को मंच पर पेश करेंगे। इसमें दीज़ हिल्स कॉल्ड होम का भी आयोजन होगा, जहाँ चुडेन कबीमो और स्टीफन ऑल्टर, शारदा छेत्री के साथ बातचीत करेंगे तथा पहचान, अपनापन, यादों और हिमालयी परिवेश से जुड़े विचारों पर चर्चा की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nitin Gadkari ने बिहार को बाढ़ मुक्त करने के लिए Water Grid और ड्रेजिंग पर दिया जोर
    Next Article
    Delhi Police ने 60 लाख रुपये की 4.71 लाख नकली सिगरेट पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment