Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi: शाहबाद डेयरी में ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

    7 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक बाइक और स्कूटर की टक्कर के बाद हुई लड़ाई में बीच-बचाव कराने के दौरान एक ई-रिक्शा चालक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दो युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक के तौर पर हुई है।यह घटना 12 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान अनुज (19), हिमांशु (20), सचिन उर्फ संतोष (22), नंदिनी तिवारी (19) और कुंति उर्फ विशाखा (18) के तौर पर हुई है। बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) शोभित डी सक्सेना ने बताया कि मामला तब शुरू हुआ जब एक मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर हो गई और टक्कर के बाद हुए विवाद में अभिषेक ने हस्तक्षेप किया।अधिकारी ने कहा कि अभिषेक के हस्तक्षेप के बाद उसका एक आरोपी हिमांशु के साथ टकराव हुआ और झगड़े के दौरान अभिषेक ने हिमांशु को कथित तौर पर थप्पड़ मारा और उसका गला पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद एक अन्य आरोपी अनुज ने ई-रिक्शा चालक को पीछे से पकड़ा और तभी सचिन उर्फ संतोष ने चाकू निकाला और अभिषेक पर कथित रूप से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता शोभाराम प्रजापति ने आरोप लगाया कि जब आरोपियों ने उनके बेटे को चाकू घोंपा तो उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया और वह खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। प्रजापति ने अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे की हत्या के विरोध में उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और न्याय की मांग की। प्रजापति ने आरोप लगाया कि समय पर हस्तक्षेप से उनके बेटे की जान बच सकती थी।प्रजापति ने कहा, उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बहुत अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक, अपराध में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल और स्कूटर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाएं अन्य आरोपियों के साथ घटना के समय मौके पर मौजूद थीं।पुलिस ने कहा कि जांच से उनकी संलिप्तता साबित हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Maharashtra के सबसे अमीर MLA Parag Shah ने Ghatkopar की सड़कों पर भिखारी बनकर मांगा दान
    Next Article
    Maharashtra Drought: 18 जिलों में सूखे जैसे हालात, कैबिनेट में रिपोर्ट रखेंगे बावनकुले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment