Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज, हल्की बारिश के आसार

    1 hour from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और पालम में यह 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 89 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh PM से मिलने के तुरंत बाद Delhi आकर PM Modi से मिले Dinesh Trivedi, पलट गया पूरा खेल
    Next Article
    Tamil Nadu CM Joseph Vijay लोकसभा सीट 543 रखने का प्रस्ताव पेश करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment