Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई फीट के यूट्यूबर के साथ रील बनाई,SI लाइन हाजिर:एटा में चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी छोड़ ‘छोटा ऊदल’ से छुआए थे पैर

    5 hours ago

    1

    0

    एटा में ढाई फीट के यू-ट्यूबर के साथ रील बनाने पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रील में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (TSI) सुरेश बाबू यूट्यूबर छोटा ऊदल के नजर आ रहे हैं। यू-ट्यूबर उनके पैरे छू रहा है और वो उसे आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। जबकि बैकग्राउंड में आल्हा-ऊदल का गीत बज रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। तत्काल प्रभाव से TSI को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, फिरोजाबाद के रहने वाले छोटा ऊदल अपने छोटे कद और हास्य शैली के कारण सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। वो एटा समेत आसपास के जिलों में जाकर रील बनाते रहते हैं। वो फरवरी की शुरुआत में एटा शहर के पंडित दीनदयाल चौराहे पर पहुंचे और रील बनाने लगे। उस समय चौराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर सुरेश बाबू की ड्यूटी थी। वो ट्रैफिक मैनेजमेंट कर कर रहे थे। लेकिन जैसे ही ‘छोटा ऊदल’ उनके पास पहुंचा और और कैमरे की तरफ देखने को कहा। ये सुनते ही सुरेश बाबू ट्रैफिक व्यवस्था छोड़कर रील बनवाने लगे। यू-ट्यूबर सुरेश बाबू के पैर छूता है और वो उसे आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। रील वायरल हुई तो मामले ने पकड़ा तूल TSI की यूट्यूबर से पैर छुआते हुए रील मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। SSP श्याम नारायण सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए टीएसआई सुरेश बाबू को तत्काल प्रभाव हाजिर करने का आदेश दे दिया। SPP ने कहा- ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया कंटेंट बनाना और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। SSP ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच एसएसपी ने ASP श्वेताभ पांडे को सौंपी है। एएसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। ASP श्वेताभ पांडे ने बताया- मामले में वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से TSI सुरेश बाबू को लाइन हाजिर किया है। वो उस समय ड्यूटी पर तैनात थे। इस तरह से रील बनवाना गलत है। --------------- ये खबर भी पढ़ें टीचर दूल्हे की कार तालाब में गिरी, तैरकर निकला:चंदौली में पंखा चलाकर कपड़े सूखाए, दुल्हन इंतजार करती रही यूपी के चंदौली में टीचर दूल्हे को लेकर जा रही कार बेकाबू होकर तालाब में गिर गई। ड्राइवर चलती कार से कूद गया। कार तालाब में समा गई और डूबने लगी। ड्राइवर सीट से दूल्हा निकला और तैरकर बाहर आया। कार के पीछे से बारातियों की गाड़ियां थीं। गाड़ी गिरते ही आसपास के लोग आ गए। इसके बाद दूल्हे ने उनकी मदद से कार में बैठे एक रिश्तेदार और दो लड़कियों को तालाब से निकाला। हादसा मैरिज लॉन से सिर्फ 300 मीटर पहले हुआ। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में शिक्षक के घर 50 लाख के जेवर चोरी:शादी में गया था परिवार, चोरों ने ताला तोड़कर मकान खंगाल डाला
    Next Article
    हरदोई में जनप्रतिनिधियों-प्रशासन के लिए 'संवाद सेतु' शुरू:बेहतर तालमेल को 10 मिनट में जवाब देना अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment