Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में जनप्रतिनिधियों-प्रशासन के लिए 'संवाद सेतु' शुरू:बेहतर तालमेल को 10 मिनट में जवाब देना अनिवार्य

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 25 फरवरी, 2026 को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल तथा त्वरित संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से 'संवाद सेतु' (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) का शुभारंभ किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण में प्रदेश के तीन जिलों— हरदोई, गाजियाबाद और कन्नौज को शामिल किया गया है। उन्होंने इस व्यवस्था को सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया, जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण और विकास कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नई व्यवस्था की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में एक प्रभावी कमांड सेंटर सक्रिय रहेगा। यह सेंटर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संवाद की निगरानी करेगा। यदि कोई अधिकारी व्यस्तता के कारण जनप्रतिनिधि की कॉल रिसीव नहीं कर पाता है, तो उसे 10 मिनट के भीतर अनिवार्य रूप से कॉल बैक करना होगा। यह व्यवस्था सरकारी कार्य दिवसों और कार्यालय समय के दौरान सभी CUG नंबरों पर पारदर्शिता के साथ लागू रहेगी। डीएम ने बताया कि संवाद में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी, जबकि त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई फीट के यूट्यूबर के साथ रील बनाई,SI लाइन हाजिर:एटा में चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ड्यूटी छोड़ ‘छोटा ऊदल’ से छुआए थे पैर
    Next Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:तेल के नमूने लिए, 110 लीटर तेल जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment