Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DJ हाईटेंशन लाइन में छुआ, एक की मौत:शादी में जा रहा था, झुलसे पांच लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेश्वरपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह में जा रहा डीजे सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में डीजे और रोड लाइट के काम में लगे छह लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना के तत्काल बाद एंबुलेंस के जिला प्रभारी जितेंद्र पांडेय के निर्देश पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया गया। घायलों की पहचान अफरोज (14), दीपक कुमार (15), रवि कुमार (15), कुलदीप (18), राजू (23) और अजीत (24) के रूप में हुई। सीएचसी में हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान अफरोज निवासी सोहावल, अयोध्या की मौत हो गई। वहीं, अन्य पांच घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक समेत सभी घायल अयोध्या जिले के सोहावल क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे वजीरगंज के धनेश्वरपुर गांव में आई बारात में शामिल होने आए थे। मामले में तरबगंज के क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात धनेश्वरपुर गांव में बारात के दौरान डीजे हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया था। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान अफरोज की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायलों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही शादी समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। लोग घायलों को लेकर तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस घटना को लेकर बिजली विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, 3 गंभीर घायल; नंबर प्लेट से फरार चालक की तलाश
    Next Article
    आगरा में सुबह धुंध, शाम होते ही बढ़ने लगी ठंड:अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, गिरेगा रात का पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment