Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर

    7 hours ago

    1

    0

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को अस्थायी रूप से मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। अस्थायी सूची में विभिन्न कॉलेजों और विभागों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें लॉ सेंटर-द्वितीय, पीजीडीएवी कॉलेज, बौद्ध अध्ययन विभाग, कैंपस लॉ सेंटर, एसपीएम कॉलेज, लक्ष्मी बाई कॉलेज, रामजस कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, हिंदू कॉलेज और शहीद भगत सिंह कॉलेज शामिल हैं।विश्वविद्यालय ने उपाध्यक्ष पद के लिए 20, सचिव पद के लिए 24 और संयुक्त सचिव पद के लिए 19 उम्मीदवारों के नामांकन भी अस्थायी रूप से मंजूर किए हैं। उम्मीदवार शुक्रवार, 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, डूसू निर्वाचन के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा।मतगणना 19 सितंबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kashmir को केवल शूटिंग स्थल नहीं, रचनात्मक केंद्र बनाएं: Omar Abdullah
    Next Article
    Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment