Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ecuador के संदिग्ध ड्रग तस्करी पोत को US military ने समुद्र में डुबोया

    45 minutes ago

    1

    0

    क्विटो (इक्वाडोर), आठ सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने सोमवार को इक्वाडोर के एक अन्य पोत पर हमला कर उसे डुबो दिया। अमेरिका का यह आरोप है कि यह पोत आपराधिक गिरोह ‘लॉस चोनेरोस’ से जुड़ा हुआ था। यह लैटिन अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल नौकाओं और पोतों के खिलाफ अमेरिका की हालिया कार्रवाई है।‘सदर्न कमांड’ ने एक बयान में कहा कि संयुक्त कार्यबल ने पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में समुद्र के रास्ते मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के अभियानों में मदद करने वाले एक पोत को रोका। यह एक ईंधन भरने वाला पोत था। बयान में कहा गया कि पोत पर सवार लोगों को इक्वाडोर के अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।इस जानकारी के साथ कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया गया जिसमें सैन्यकर्मी एक पोत पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद एक हेलीकॉप्टर उसके ऊपर से उड़ते हुए नजर आया और अंत में एक प्रक्षेपास्त्र के पोत से टकराने से वह डूबता हुआ दिखा। बयान के मुताबिक, अमेरिकी बल पश्चिमी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार “सटीक और पेशेवर अभियान” चला रहे हैं।इक्वाडोर के अधिकारियों ने इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Houthi विद्रोहियों के हमलों से दहला Saudi Arabia, 73 लोग हुए घायल
    Next Article
    धुरंधर के गाने पर मोदी की एंट्री, रैंप पर चले:जेन-जी संवाद में राहुल पर तंज- झूठ की गूंज से भटकाने वाले हर चौराहे पर मिलेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment